Please wait

पूर्व बर्धमान की इना सिंह अव्वल , बंगाल में टेट 2022 के परिणाम घोषित

पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार को लेकर चल रहे विवाद के बीच वर्ष 2022 में हुई प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। प्राथमिक शिक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष गौतम पाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

10 Feb 2023

पूर्व बर्धमान की इना सिंह अव्वल , बंगाल में टेट 2022 के परिणाम घोषित

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार को लेकर चल रहे विवाद के बीच वर्ष 2022 में हुई प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (टेट) के परिणाम शुक्रवार को जारी कर दिए गए हैं। प्राथमिक शिक्षा परिषद के वर्तमान अध्यक्ष गौतम पाल ने इसकी आधिकारिक घोषणा की।

पूर्व बर्धमान की प्रतिभागी इना सिंह ने इसमें टॉप किया है। उन्हें 133 अंक मिले हैं। चार प्रतिभागी दूसरे स्थान पर हैं और चारों ही महिला प्रतिभागी हैं। टॉप टेन में कुल 177 प्रतिभागियों ने जगह बनाई है।

शुक्रवार दोपहर 1:30 बजे के करीब गौतम पाल ने टेट 2022 के परिणाम घोषित किया। उन्होंने फर्स्ट रैंक हासिल करने वाली प्रतिभागी के नाम की घोषणा की। साथ ही द्वितीय स्थान पर आने वाली चारों प्रतिभागियों का भी नाम उन्होंने बताया। जिसमें हुगली की मनीषा कुंडू, पश्चिम मिदनापुर की मेघना चक्रवर्ती और दीपिका रॉय और पूर्वी बर्दवान की अदिति मजूमदार शामिल हैं। उनका स्कोर 132 है।

तीसरे स्थान पर भी चार प्रतिभागी हैं। जिनमें उत्तर 24 परगना के मेहंदी हसन, पूर्व मिदनीपुर के विकास भक्त, पश्चिम मिदनीपुर के मोनामी अधिकारी और बांकुड़ा के प्रह्लाद मंडल शामिल हैं। उनका स्कोर 131 है। गौतम ने कहा कि परिणाम की घोषणा के बाद शेष 6.20 लाख टीईटी अभ्यर्थी भी बोर्ड की वेबसाइट पर अपना परिणाम जान सकेंगे।

भर्ती भ्रष्टाचार को लेकर राज्य भर में अशांति के बीच, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा टीईटी दिसंबर 2022 में आयोजित करने का आदेश दिया था। परीक्षा के लिए छह लाख 90 हजार 932 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इनमें छह लाख 19 हजार 102 ने परीक्षा दी। इनमें एक लाख 50 हजार 491 पास हुए। यानी कुल उम्मीदवारों का 24.31 फीसदी।

2022 की इस परीक्षा के परिणाम में देखा गया है कि डेढ़ लाख से अधिक टीईटी अभ्यर्थियों में 69 हजार 408 महिला अभ्यर्थी हैं। 81 हजार 77 पुरुष तथा छह तीसरे लिंग के उम्मीदवार हैं।

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News